भोपाल। समाजवादी पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद अमरसिंह का निधन हो गया। सिंगापुर के अस्पताल में काफी समय से इलाज करवा रहे थे। अमर सिंह उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उत्तर प्रदेश चुनाव के दस दिन बाद ही वे तांत्रिक सिद्धी के लिए मध्यप्रदेश आए थे और उन्होंने कहा था कि मेरी सिद्धि पूरी हुई और दुष्टो का नाश होना शुरू हो गया है।