एलजेपी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी, लेकिन इसके लिए एक बड़ी आबादी को खतरे में डालना उचित नहीं होगा। गौरतलब है कि हाल ही चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) को देखते हुए चुनाव प्रचार के लिए सुझाव दिए थे। चुनाव आयोग ( Election commission )
ने बड़ी जनसभाओं, रैलियों और सार्वजनिक सभाओं में मास्म पहनने और सामाजिक दूरी को अनिवार्य कर दिया है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे थे। इसके लिए चुनाव आयोग ने दलों को 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके चलते लोकजन शक्ति पार्टी ने अपने सुझाव में फिलहाल चुनावों को टालने का अनुरोध किया है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस सुझाव पर गौर करता है या नहीं?