बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री मोदी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस की निष्पक्ष जांच में रुकावट उत्पन्न कर रही है। दरअसल, सुशील मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने ट्वीट में आरोप लगाया कि सुशांत डेथ केस में बिहार पुलिस की ओर से की जा रही निष्पक्ष जांच की राह में मुंबई पुलिस रुकावट उत्पन्न कर रही है। हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस अपनी तरफ से कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रही है, लेकिन मुंबई पुलिस इसमें सहयोग नहीं कर रही।