दरअसल, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने सुरक्षा उपायों के मद्देनजर सभी हवाई वस्तुओं ( Airborne objects ) के उड़ाने पर रोक लगा दी है। आईएएनएस के अनुसार यह प्रतिबंध शुक्रवार से 15 अगस्त तक रहेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ( Delhi Police Commissioner SN Srivastava ) ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-कन्वेंसनल एरियल प्लेटफार्म ( Sub-Conventional Aerial Platform ) जैसे-Para-gliders, para-motors, hang-gliders, UAVs, UASS, microlight aircraft, remote operated aircraft, hot balloons, छोटे आकार के पावर्ड एयरक्राफ्ट ( Powered aircraft ), क्वाडकॉप्टर ( Quadcopter ) या पैरा जम्पिंग ( Para jumping ) पर 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है।