राजनीति

कर्नाटक: कांग्रेस के धरने को समर्थन देने पहुंचे देवगौड़ा, कुमारस्वामी ने कहा लीड करें भाजपा विरोधी मोर्चा

येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के विधायक कर्नाटक विधानसभा के सामने गांधी प्रतिमा के आगे धरने पर बैठ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 12:39 PM IST
H D devegauda

बेंगलुरु। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बन गई है। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है लेकिन इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सीएम सिद्दारमैया कर्नाटक विधानसभा के सामने गांधी प्रतिमा के आगे धरने पर बैठ गए हैं। इस धरने में दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं।

बता दें कि कांग्रेसी विधायक सिद्धारमैया के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के आगे धरना दे रहे हैं। कांग्रेस और जेडीएस का आरोप है कि अब येदियुरप्पा जमकर विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकते हैं।उधर एच डी देवगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनके पिता को भाजपा के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व करना चाहिए। बता दें कि येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद सभी कांग्रेसी विधायक येदियुरप्‍पा की ताजपोशी के ख‍िलाफ विधानसभा के सामने गांधी प्रतिमा के आगे धरना दे रहे हैं।

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के खिलाफ कांग्रेस बुधवार देर रात सुप्रीम कोर्ट पहुँच गई थी लेकिन उसे वहां भी राहत नहीं मिली थी और शीर्ष अदालत ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के सीएम बनने का विरोध करने का फैसला किया।

लीड करें देवगौड़ा

मीडिया से बातचीत करते हुए जनता दल सेकुलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि 'भाजपा को बेनकाब करने की जरुरत है। जिस तरह से भाजपा देश में लोकतंत्र और लोकतान्त्रिक संगठनों की हत्या कर रही है वह बेहद निंदनीय है।' उन्होंने कहा कि में अपने पिता एच डी देवगौड़ा से अपील करता हूँ कि वह भाजपा को बेनकाब करने के लिए बन रहे मोर्चे को लीड करें और देश व्यापी मोर्चा बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों के साथ सहयोग करें।

वरिष्ठ नेता हैं देवगौड़ा

जनता दल सेकुलर के संस्थापक नेता एच डी देवगौड़ा के पास लम्बा राजनीतिक अनुभव है। वह भारत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले भी जब देश में बीजेपी के खिलाफ तीसरे मोर्चे के गठन की बात चली थी तब कुमारस्वामी ने उनको मोर्चे का नेतृत्व करने को कहा था।

बता दें कि आज गुरुवार सुबह 9 बजे राज्यपाल वजूभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। इससे पहले राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार की शाम येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए बुलाया था जिसके बाद येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि वह गुरुवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। येदियुरप्‍पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय मिला है।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र: नगर परिषद में मटन पार्टी पर महायुति में घमासान! BJP ने कलेक्टर से की शिकायत, तो शिंदे सेना बिफरी

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं