17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: भाजपा के भारत में कांग्रेस पीपीएम तक सिमटी

कांग्रेस मुक्त अभियान की ओर बीजेपी, कुछ इस तरह कांग्रेस को समेटा पीपीएम तक।

2 min read
Google source verification
PPM

नई दिल्ली। कर्नाटक में येदियुरप्पा ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। येदियुरप्पा के शपथ के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस मुक्‍त भारत की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक भी फिसल चुका है। कर्नाटक हार के बाद कांग्रेस अब केवल पंजाब, पुडुचेरी और मिजोरम (PPM) तक सिमट चुकी है।

एटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल डील पर मंडराए विवादों के बादल

लगातार कायम है बीजेपी का विजय रथ

साल 2014 से सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ लगातार कायम है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता संभालने के बाद भाजपा की कमान अमित शाह के हाथ में आते ही पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी को लगातर जीत पर जीत मिल रही है और यह जीत लगातार जारी है।

29 राज्‍यों में से 22 पर बीजेपी

आपको बता दें कि देश के 29 राज्‍यों में अब बीजेपी 22 जगहों पर सत्ता में है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी इतने ज्यादा राज्यों में सत्ता का स्वाद चख रही हो और यह सब पीएम मोदी और अमित शाह की मेहनत का नतीजा माना जा रहा है।

1993 में कुछ इस तरह थी कांग्रेस

गौरतलब है कि 1993 में केंद्र में कांग्रेस पार्टी का भी कुछ इसी तरह बोलबाला था। 1993 के समय कांग्रेस पार्टी 26 राज्यों में से 15 राज्यों में थी। वहीं, दो राज्य में सीपीआई (एम) की सरकार थी। इन्हें कांग्रेस का बाहर से समर्थन मिला था।

हरियाणा: महंगे शौक ने बनाया चोर, पकड़े जाने पर निकले पुलिसकर्मी के बेटे

पांच राज्यों तक सीमित थी बीजेपी

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत से पहले भाजपा केवल पांच राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और नगालैंड तक सीमित थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी केंद्र में सत्ता में आई और इसके बाद पार्टी ने लगातार विधानसभा चुनाओं अपनी जीत की लय बरकरार रखी।

पीएम मोदी का सपना पूरा

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का अभियान अब बस तीन राज्यों तक ही बचा है। कांग्रेस मुक्त भारत के लिए बीजेपी को केवल पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी से कांग्रेस को गिराना है। कांग्रेस मुक्‍त भारत अभियान को पूरा करने में बीजेपी ने कड़ी मशक्‍कत की है, लेकिन इसमे सबसे ज्यादा भूमिका पीएम मोदी की रही है।