17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: विधायकों के गायब होने से हलकान हुई कांग्रेस, ‘बचाने’ की कवायद तेज

कांग्रेस अपने विधायकों को पंजाब या आंध्र प्रदेश भेजने पर विचार कर रही है, ताकि इनकी खरीद-फरोख्त के संकट से बचा जा सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 May 2018, 11:40 AM IST

congress party

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव परिणामों के बाद उठा सियासी तूफ़ान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह 9 बजे बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कर्नाटक में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है। राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देने के बाद बुधवार आधी रात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट ने बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रोक लगाने से मना कर दिया। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी सरकार को 15 दिन का समय दिया गया है। इन सबके बीच जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों के 'गायब' होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

जस्टिस कर्णनः जेल जा चुके जज साहब अब करेंगे सियासत, सिर्फ महिलाओं को देंगे टिकट

टूट रहे हैं कांग्रेस के विधायक

कांग्रेस ने अपने विधायकों के गायब होने की अब तक पुष्टि नहीं की है लेकिन इंकार भी नहीं किया है। हालांकि विधायकों के गायब होने की खबरों पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस नेता डी गुंडुराव ने दावा कि कम से कम एक विधायक गायब है।खबरों के अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को पंजाब या आंध्र प्रदेश भेजने पर विचार कर रही है, ताकि इनकी खरीद-फरोख्त के संकट से बचा जा सके। बेल्लारी से कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह अब तक कर्नाटक नहीं पहुंचे हैं वहीं हैदराबाद क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के गायब होने की भी खबर भी आ रही है।

गायब हैं आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा

कांग्रेस नेता डी गुंडुराव विजयनगर के कहा कि विधायक आनंद सिंह से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।हैदराबाद क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के गायब होने की भी खबर भी आ रही है। हालांकि बेंगलुरु के एक कांग्रेस विधायक खदेर ने कहा कि विधयकों के गायब होने की खबरें निराधार हैं और सभी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने विधायकों के ठहरने के लिए 132 कमरों वाले एगल्टन रिसार्ट को बुक किया है।

कर्नाटक: येदियुरप्पा की ताजपोशी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

बीजेपी पर आरोप

बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के विधायक अमरगौड़ा लिंगागौड़ा ने कहा था कि बीजेपी की तरफ से उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। कल कर्नाटक प्रदेश के कई नेताओं और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी बीजेपी पर विधायकों को डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी अपना असली चेहरा अब दिखा रही है।

बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों पर हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 78 सीटें और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं।