राजनीति

‘हिन्दू पाकिस्तान’ वाले बयान पर बोले पूर्व राष्ट्रपति अंसारी, थरूर ने जो कहा वो सही

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 3:01 PM IST
news
'हिन्दू पाकिस्तान' को लेकर शशि थरूर का भाजपा को करार जवाब, हिन्दू राष्ट्र पर स्पष्ट करे स्थिति

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने जहां थरूर के बयान को लेकर का कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है, वहीं कांग्रेस ने खुद को साइड कर लिया है। इस बीच पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शशि थरूर के बयान का समर्थन किया है। पूर्व उप राष्ट्रपति ने ट्वीट उनके बयान पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक उन्होंने थरूर का बयान तो नहीं पढ़ा लेकिन उन्होंने जो कहा है, वह ठीक ही है।

वहीं दूसरी ओर शशि थरूर का कहना है कि वह अब भी अपने बयान पर कायम हैं। आपको बता दें कि बुधवार को तिरूवनंतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा एक नया संविधान लिख सकती है और राष्ट्र पाकिस्तान बनने के मार्ग पर बढ़ जाएगा। ऐसे राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करने वाला कोई नहीं होगा।

कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर के बयान पर राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। पात्रा ने कहा है कि पाकिस्तान बनाने के पीछे किसी और कहा नहीं, बल्कि कांग्रेस का ही हाथ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकबार फिर भारत को नीचा दिखाने और देश के हिंदुओं को बदनाम करने का काम कर रही है।

Updated on:
12 Jul 2018, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड