राजनीति

Sonia Gandhi ने 26 साल के Hardik Patel के हाथ सौंपा Gujarat Congress का भविष्य

Interim President of Congress, Sonia Gandhi ने हार्दिक पटेल को गुजरात इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया Patidar leader Hardik Patel ने 2015 में राज्य में अपने समुदाय के लिए आरक्षण हेतु एक आंदोलन शुरू किया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2020, 11:25 PM IST
Sonia Gandhi ने 26 साल के Hardik Patel के हाथ सौंपा Gujarat Congress का भविष्य
Sonia Gandhi ने 26 साल के Hardik Patel के हाथ सौंपा Gujarat Congress का भविष्य

नई दिल्ली। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) ने गुजरात ( Gujarat congress ) में पार्टी को एक बड़ी मजबूती देते हुए शनिवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ( Patidar leader Hardik Patel ) को राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त ( Working President ) कर दिया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ( Congress General Secretary K.C. Venugopal ) ने एक बयान में कहा, "सोनिया गांधी ने गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ( Working President of Gujarat Pradesh Congress Committee ) के रूप में हार्दिक पटेल ( Hardik Patel ) की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

पाटीदार नेता पटेल ने 2015 में राज्य में अपने समुदाय के लिए आरक्षण हेतु एक आंदोलन शुरू किया था, और बाद में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
इसके साथ ही, गुजरात के तीन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। इनमें आणंद के लिए महेन्द्र एच. परमार, देवभूमि द्वारका के लिए यासीन गज्जन और सूरत के लिए आनंद चौधरी को शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार हार्दिक पटेल की नियुक्ति के माध्यम से कांग्रेस का प्रयास आर्थिक तौर पर संपन्न पाटीदार समुदाय में अपनी पैठ बनाना है। आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने लोकसभा चुनाव से पहले पाटीदारों के लिए नौकरी और शिक्षा में आरक्षण का वादा कर चुनाव प्रचार किया था।

Updated on:
11 Jul 2020, 11:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान