राजनीति

कर्नाटक में जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री अमरनाथ शेट्टी का निधन, शोक की लहर

Karnataka JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 12:01 PM IST
amarnath shetty
जेडीएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरनाथ शेट्टी

नई दिल्ली। देश के दक्षिण इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्नाटक ( Karnataka ) में सत्ता के लिए संघर्ष कर रही प्रमुख विपक्षी पार्टी जेडीएस ( JDS ) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरनाथ शेट्टी ( Amarnath Shetty ) का सोमवार को निधन ( Passes away ) हो गया है। अमरनाथ शेट्टी ने 80 की उम्र में अंतिम सांस ली।

अमरनाथ का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण मंगलूरू के एजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजनीतिक सफर
जेडीएस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार अमरनाथ शेट्टी के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनकी छवि एक ईमानदार और सभ्य राजनीतिज्ञ के तौर पर थी। अमरनाथ शेट्टी जमीन से जुड़े राजनेता माने जाते थे। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए शेट्टी का खासतौर पर याद किया जाता है।

शेट्टी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भी जमीनी स्तर पर की। शेट्टी में 1965 में राजनीति में व्यापक रूप से एंट्री ली। उन्हें करकरा तालुक के पलाडका ग्राम पंचायत के अध्यक्ष चुना गया था।

इसके बाद वह मूदाबिदरी टीएमसी के अध्यक्ष बने थे। वह मूदाबिरी विधानसभा से तीन बार 1983, 1987 और 1994 में विधायक चुने गए थे। वह जेडीएस के शासन के दौरान पर्यटन और मुजराई मंत्री बने थे।

लगातार दो बार कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के अभयचंद्र से हारने के बाद शेट्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि सूत्रों की मानें तो सेहत खराब होने के चलते वो ठीक से राजनीति में सक्रीय नहीं रह पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने दूरी बना ली थी।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल