नई दिल्ली।निर्भया गैंगरेप केस ( Nirbhaya Case ) में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। लगातार दोषियों की ओर से फांसी से बचाव के लिए याचिकाएं दायर की जा रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से लेकर राष्ट्रपति ( President ) तक हर जगह से दोषियों के खिलाफ ही फैसला आ रहा है। इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि चारों दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर ब्रिटिश महिला फियोन मैकॉन ने बड़ा बयान दिया है।