राजनीति

बिहार: पवन वर्मा में किया नीतीश की सलाह का स्वागत, पत्र का जवाब मिलने पर करेंगे अगले कदम का ऐलान

JDU नेता पवन वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखी चिठ्ठी का मामला पकड़ता जा रहा तूल चिठ्ठी मामले में नीतीश कुमार के जवाब के बाद अब पवन वर्मा ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2020, 1:32 PM IST
l.png

नई दिल्ली। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता पवन वर्मा ( JDU leader Pawan Verma ) द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar ) को लिखी चिठ्ठी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

चिठ्ठी मामले में सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) के जवाब के बाद अब पवन वर्मा ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जेडीयू नेता पवन ने कहा कि वह नीतीश कुमार की सलाह का स्वागत करते हैं।

जेडीयू नेता ने कहा कि उनका इरादा नीतीश कुमार को चोट पहुंचाने का नहीं है। वह चाहते हैं कि पार्टी के भीतर वैचारिक स्पष्टता हो।

अभी फिलहाल उनको अपनी चिठ्ठी के जवाब का इंतजार है। जवाब मिलने के बाद ही वह अपने अगले कदम पर विचार करेंगे।

आपको बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर विस्तृत बयान देने की मांग की थी।

जबकि इससे पहले उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर दिल्ली में जेडीयू के साथ गठबंधन पर सवाल पर भी सवाल उठाए।

पवन वर्मा के इन बगावती सुर के बाद उनको दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया था।

वहीं, पवन वर्मा के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि वह (पवन) अपनी इच्छानुसार किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं।

नीतीश ने कहा कि अगर कोई मुद्दा है भी तो उसको पार्टी के भीतर ही आपसी चर्चा से निपटाया जा सकता है।

Updated on:
23 Jan 2020, 1:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल