राजनीति

झारखंड चुनाव नतीजेः अमित शाह बोले- जनता के आदेश का सम्मान करते हैं

Jharkhand Election Result अमित शाह का बड़ा बयान बीजेपी की हार को बताया जनता का फैसला बोले- पांच साल सेवा का मौका देने के लिए जनता का धन्यवाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2019, 8:00 PM IST
shah_jun27_ldiorve_2yqcxx5_pghuozc_rb6zcbh_n1d11hy.jpg

नई दिल्ली। झारखंड चुनाव नतीजों ( Jharkhand Election Result ) के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह का पहला बयान सामने आया है। अमित शाह ( Amit Shah ) ने झारखंड में बीजेपी की हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

अमित शाह ने झारखंड में बीजेपी की हार को जनता का फैसला बताया है। यही नहीं अमित शाह ने कहा है कि जनता की ओर दिए गए जनादेश का हम सम्मान करते हैं।

यही नहीं बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीजेपी को 5 वर्ष के लिए प्रदेश की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। बीजेपी लगातार प्रदेश के विकास के लिए कटीबद्ध रहेगी।

अमित शाह ने अपने ट्वीट के जरिये ही सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद भी दिया।
इससे पहले हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड प्रदेश का लगभग ४० दिन का चुनावी यात्रा का अंतिम दिन है। आज पूरे राज्य में मतगणना का कार्यक्रम चल रहा है।

कई चीजें स्पष्ट हो चुकी है। कुछ स्पष्ट होना बाकी हैं। अभी तक जो रुझान आया है, उसमें यहां की जनता ने जो जनादेश दिया है उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं। ये जीत जनता के लिए उत्साह का दिन है। हालांकि मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेना का है।

Updated on:
23 Dec 2019, 8:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल