राजनीति

झारखंड निकाय चुनाव में भी खिला कमल, 34 में से 21 सीटों पर भाजपा का कब्जा

झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा ने विपक्षी दलों को शिकस्त देते हुए 34 सीटों में से 21 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि आजसू ने दो सीटों पर जीत हासिल की।
2 min read
Apr 20, 2018
bjp won in jharkhand

नई दिल्ली । झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा ने पांचों नगर निगम पर कब्जा जमाते हुए विरोधियों का सफाया कर दिया है। बता दें 34 निकाय चुनावों में भाजपा ने विपक्षी दलों को धूल चटाते हुए 21 निकायों पर जीत हासिल की है। भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू ने भी 2 सीटें जीती हैं। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के गढ़ में पार्टी का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। बता दें कि झारखंड में पांच नगर निगम समेत 34 निकायों के चुनाव 16 अप्रैल को हुए थे। बता दें कि मतों की गणना के लिए 28 केंद्र बनाए गए थे।

राजधानी की सीटों पर भाजपा ने जमाया कब्जा

बता दें कि निकाय चुनाव में राजधानी रांची के महापौर सीट और उप महापौर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा की प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया है। बता दें कि राजधानी की इस सीट पर आजसू तीसरे नंबर पर रही जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीद्वार चौथे स्थान पर रहे।

योगी सरकार के 15 मंत्रियों की जायेगी कुर्सी, अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का दिया संकेत

किसने कहां से जीत की हासिल

गौरतलब है कि आम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए सेमीफाइनल माना जाने वाला यह निगम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण था। भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल कर अपने विरोधी दलों को साफ संदेश दे दिया है। बता दें कि रांची नगर निगम से भाजपा की प्रत्याशी आशा लकड़ा ने झामुमो की वर्षा गाड़ी को हराकर जीत दर्ज की है। तो वहीं गिरिडीह नगर निगम से भाजपा के महापौर पद के उम्मीद्वार सुनील पासवान ने जीत दर्ज की। तो उप महापौर पद पर भाजपा के ही प्रकाश राम ने कब्जा जमाया। आदित्‍यपुर नगर निगम से महापौर पद पर भाजपा के बिनोद श्रीवास्‍तव जीते तो भाजपा के ही अमित सिंह उप महापौर पद पर जीत हासिल की। हजारीबाग नगर निगम से महापौर पद पर भाजपा उम्मीद्वार रोशनी तिर्की ने जीत दर्ज की तो वहीं उप महापौर पद पर भाजपा के राजकुमार लाल जीते। मेदिनीनगर नगर निगम से भाजपा प्रत्‍याशी अरुणा शंकर ने निर्दलीय उम्मीद्वार पूनम देवी को हराकर जीत हासिल की।

Updated on:
20 Apr 2018 05:02 pm
Published on:
20 Apr 2018 05:05 pm