राजधानी में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुआई में करीब 10 घंटे तक चले मंथन की हर कड़ी लोकसभा चुनाव से ही जाकर जुड़ी। फिलहाल 12 से 15 मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी है, जिससे कठिन दिख रही सीटों पर लड़ाई कमजोर न पड़े। इस पर अभी आगे संघ और संभावित चेहरों के साथ भी मंथन कर संभावनाएं परखी जाएंगी।