8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब छत्तीसगढ़ सरकार देगी FREE इंटरनेट डाटा, विपक्ष ने कहा- ये है भाजपा का हिडेन एजेंडा

छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना के तहत सरकार स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट डाटा और कॉलिंग सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराएगी।

2 min read
Google source verification
free internet

मिथिलेश मिश्र@रायपुर. छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना के तहत सरकार स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट डाटा और कॉलिंग सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराएगी। स्मार्टफोन धारकों को यह सुविधा पहले छह महीने तक ही मुफ्त मिलेगी। प्रदेश के 50 लाख परिवारों को सरकारी स्मार्टफोन का वितरण मई महीने से शुरू होगा। यह वितरण सितम्बर 2018 तक होना है। मतलब इस वर्ष नवम्बर से अगले वर्ष मार्च तक लोगों को एक जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 मिनट की कॉलिंग मुफ्त में उपलब्ध होगी। जिस मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो से सरकार यह सुविधा ले रही है, उसे इसके लिए 30 रुपया प्रति महीने की दर से भुगतान करेगी।

जियो का यह पैक 149 रुपया महीने में उपलब्ध

आम उपभोक्ताओं के लिए जियो का यह पैक 149 रुपया महीने में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह का कहना है कि शासन की जिन योजनाओं और डिजिटल ट्रांजेक्शन के भीम एेप की जानकारी हम देना चाहते हैं, वह इंटरनेट के बिना नहीं हो पाएगी। कुछ महीने फ्री देने से उपभोक्ता उसके उपयोग से परिचित हो पाएगा। तभी वह आगे उसका उपयोग करेगा, नहीं तो योजना बेकार हो जाएगी। इस योजना पर 1220.50 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। जिन महीनों में सरकारी स्मॉर्टफोन उपभोक्ता मुफ्त इंटरनेट डाटा का फायदा ले रहे होंगे। उन्हीं महीनों में छत्तीसगढ़ विधानसभा में लिए आम चुनाव का प्रचार अभियान चरम पर होगा।

ये फीचर्स होंगे फोन में

छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के जरिए सरकार दो तरह के स्मार्टफोन का वितरण करेगी। विद्यार्थियों को दिये जाने वाले स्मार्टफोन में 2 जीबी रेम, 1.4 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट व 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 इंच की स्क्रीन होगी। दूसरे लोगों को दिये जाने वाले स्मार्टफोन में 1 जीबी रेम, 1.2 गीगाहर्टज का प्रोसेसर, 8 जीबी स्टोरेज, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट व 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 4 इंच की स्क्रीन होगी।

जिन परिवार में महिला सदस्य नहीं है, वहां पुरुषों को

प्रचार में उपयोग करेंगे ही

प्रतिपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह भाजपा का हिडेन एजेंडा है। इसका उपयोग सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए करेंगे ही। अगर मुफ्त देना है तो छह महीने ही क्यों। हमेशा के लिए मुफ्त कर दें। कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों को यह सेवा मुफ्त मिलेगी।

विधायक व प्रवक्ता भाजपा शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को पहले भी टेबलेट और लैपटॉप बांटती रही है। वैसे कांग्रेस को सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर प्रचार करने से किसी ने रोका है क्या। ये लोग महाभारत के दुर्योधन हो गए हैं, जिन्हें हर जगह बुराई ही दिखती है।