राजनीति

झारखंड: 27 को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल में इनको मिलेगी जगह

झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन के पक्ष में जनादेश JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन ने 81 में से 47 सीटों पर विजय पताया फहराया सूत्रों के अनुसार हेमेंत सोरेन 27 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

2 min read

नई दिल्ली।झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां की जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन के पक्ष में जनादेश दिया है।

गठबंधन ने 81 में से 47 सीटों पर विजय पताया फहराया है। झारखंड की इस प्रचंड जीत का ताज JMM के नेता हेमंत सोरेन के सिर सजा है।

सूत्रों के अनुसार हेमेंत सोरेन 27 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि हेमंत के साथ 12 मंत्री भी शपथ लेंगे।

जिनमें JMM के 6, कांग्रेस के 5 और RJD से एक सदस्य को रखा जा सकता है। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर का पद कांग्रेस के खाते में जाता दिखाई पड़ रहा है।

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के सोमवार को मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन ने भले ही जनादेश का सम्मान करने की बात कही, लेकिन इस जनादेश से अब स्पष्ट है कि मतदाता ने रघुवर दास के हाथ से राज छीनकर हेमंत को ताज पहना दिया।

ऐसी स्थिति में राज्य में महागठबंधन की जीत लगभग सुनिश्चित दिख रही है और हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय है, जबकि दूसरी ओर सत्ताधारी भाजपा की इन चुनावों में करारी हार हुई है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास जहां अपने निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर (पूर्वी) से अपने ही मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय से हार के करीब हैं, वहीं इस चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को भी हार का सामना करना पड़ा।

अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सिसई विधानसभा से 30 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए। सिसई विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दिनेश उरांव का मुकाबला झामुमो के प्रत्याशी जिग्गा होरो से था।

उरांव को 45,592 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार जीगा सुसरन होरो को 75446 वोट मिले।

इधर, भाजपा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को भी हार का सामना करना पड़ा। चक्रधरपुर सीट पर झामुमो के सुखराम ने कब्जा जमा लिया है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को मात दी। सुखराम ने गिलुवा को 12234 मतों से हराया। सुखराम उरांव को 43832, जबकि लक्ष्मण गिलुवा को 31598 मत मिले।

ये भी पढ़ें

BJP से छिना सबसे बड़ी पार्टी होने का ताज, हेमंत सोरेन का दूसरी बार हुआ CM बनने का रास्‍ता साफ

Updated on:
24 Dec 2019 10:03 am
Published on:
24 Dec 2019 09:43 am
Also Read
View All