राजनीति

झारखंड के दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर

झारखंड के कांग्रेसी नेता ( Congress Leader ) और बेरमो के MLA राजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन बिहार कांग्रेस ( Bihar Congress ) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट

2 min read
झारखंड के दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। झारखंड के दिग्गज कांग्रेसी नेता ( Congress leader ) और बेरमो के विधायक राजेंद्र सिंह ( Congress MLA Rajendra Singh ) का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया।

उनके निधन पर बिहार ( Bihar Congress ) के कांग्रेस के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ( Bihar Congress president Madan Mohan Jha ) ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सिंह जमीन से जुडे हुए नेता थे।

कांग्रेस के लिए सिंह का जाना एक बहुत बड़ी क्षति है।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार तथा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की खबर से स्तब्ध हूं।

प्रख्यात मजदूर नेता, 6 बार विधायक और इंटक के महासचिव के तौर पर उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

इधर, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। कुमार ने कहा कि सिंह राजनीति की खुली किताब थे।

उनकी पहचान कोयलांचल में ही नहीं पूरे झारखंड और बिहार में एक सशक्त मजदूर नेता के रूप में था। उनका जाना सभी कांग्रेसियों के लिए ही नहीं अपितु झारखंड और बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है।

सिंह के निधन पर कांग्रेसी नेता विजय शंकर मिश्रा, आजिम बारी, ब्रजेश पांडेय, सुजीत कुमार सिन्हा और मंजूबाला पाठक ने भी शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें

महिला को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया, लगे हैं संगीन आरोप
Updated on:
25 May 2020 07:37 am
Published on:
24 May 2020 08:27 pm
Also Read
View All