राजनीति

हरियाणा: नाराज MLA के इस्तीफे पर दुष्यंत चौटाला की सफाई- बातचीत हर समस्या का हल

हरियाणा में सत्ताधारी BJP के सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी (JJP) में फूट नारनौंद MLA Ram Kumar Gautam ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया JJP मुखिया दुष्यंत चौटाला ( JJP chief Dushyant Chautala ) ने दी सफाई
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 5:04 PM IST
l.png

नई दिल्ली। हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी (JJP) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

यही वजह है कि पार्टी के उपाध्यक्ष और नारनौंद विधायक राम कुमार गौतम ( MLA Ram Kumar Gautam ) ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

राम कुमार के इस्तीफे से पार्टी में घमासान मच गया है। यहां तक कि खुद जजपा मुखिया दुष्यंत चौटाला ( JJP chief Dushyant Chautala ) को सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा है।

राम कुमार के इस्तीफे पर दुष्यंत चौटाला ( JJP chief Dushyant Chautala ) ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं, अगर उन्हें कोई शिकायत है, तो वह आकर पार्टी सदस्यों को बता सकते हैं।

चौटाला ने कहा कि हमें अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे बात करेंगे और इस विषय पर चर्चा करेंगे।

आपको बता दें कि विधायक राम कुमार ( JJP MLA RK Gautam ) ने दुष्यंत चौटाला द्वारा 11 मंत्री पद अपने

पास रखने पर हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी में नौ और विधायक हैं जिनके दम पर वह उप मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य विधायकों का भी खयाल करना चाहिए। सभी विधायक नाराज हैं।

वहीं, राजनीतिक जानकारों की मानें तो राम कुमार गौतम ने मंत्री न बन पाने की नाराजगी में इस्तीफा दिया है।

आपको बता दे कि नवंबर में हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे प्रबल दावेदार होने के बावजूद राम कुमार मंत्री बनने से चूक गए थे।

Updated on:
26 Dec 2019, 5:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल