राजनीति

जेपी नड्डा ने ली भाजपा महासचिवों की बैठक, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिवों की बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई बैठक में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक और झारखंड के चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 9:39 AM IST
b.png
,,

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिवों की बुधवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई, जिसमें 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक, हरियाणा में कैबिनेट विस्तार और झारखंड के चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में शाम साढ़े चार बजे से पार्टी मुख्यालय पर बैठक शुरू हुई। बैठक में महासचिव(संगठन) बीएल संतोष, महासचिव पी. मुरलीधर राव, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, अनिल जैन, सह महासचिव शिव प्रकाश और वी. सतीश मौजूद रहे।

भाजपा ने PK को ठहराया महाराष्ट्र सियासी संग्राम के लिए जिम्मेदार, शिवसेना को CM पद के लिए उकसाने का आरोप!पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में गांधी संकल्प यात्रा की प्रगति के बारे में भी चर्चा हुई, और पार्टी सांसदों से इसकी शीघ्र रिपोर्ट लेने की बात कही गई। इसके अलावा 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र को लेकर पार्टी की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। संसद सत्र में संभावित बिल, विपक्ष की ओर से बहस के लिए उछाले जाने वाले मुद्दों पर भी रणनीति बनाने की बात कही गई।

इसके साथ ही बैठक में मौजूदा समय में चल रहे कई राज्यों के संगठनात्मक चुनाव के साथ अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक हालत पर भी महासचिवों की नड्डा ने राय ली। बाहर रहने के कारण इस बैठक में सरोज पांडेय, कैलाश विजयवर्गीय और राम माधव भाग नहीं ले सके।

Updated on:
14 Nov 2019, 9:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला