नई दिल्ली।महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बाद सियासी संघर्ष चरम पर है। शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस जहां सरकार गठन के गुणा-गणित में जुटे हैं, वहीं इस बीच देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी हालात पर खुलकर बात की।