
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने पर पहली बार बयान दिया। अमित शाह ने कहा कि वो चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमने चुनावी सभाओं में कई बार कहा है कि अगर हमारा गठबंधन जीत हासिल करता है तो देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे।
इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर भी चुटकी ली। शाह ने कहा कि कपिल सिब्बल जैसे तेज तर्रार वकील बच्चों वाली दलीलें दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया।