राजनीति

कर्नाटक चुनाव जोड़तोड़ः कांग्रेस के 16, जेडीएस के दो विधायकों ने दिया कुमारस्वामी को झटका!

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ब्रह्मास्त्र हर बार की तरह इस बार भी सफल होता नजर आ रहा है। कांग्रेस और जेडीएस में आंतरिक घमासान मचा है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 12:17 PM IST
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में नतीजों के बाद नाटकीय घटनाक्रम का दौर अभी भी पूरे उफान पर है। अब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ब्रह्मास्त्र हर बार की तरह इस बार भी सफल होता नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजभवन में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दोनों को बड़ा झटका लगा है। येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का दावा फिलहाल साकार होता नजर आ रहा है। यदि ये विधायक बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करते हैं तो कांग्रेस-जेडीएस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमारस्वामी को बड़ा झटका लगेगा।

कांग्रेस 20 फीसदी से ज्यादा विधायक बीजेपी के पाले में!

सूत्रों के हवाले से चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के 16 विधायक बहुमत के दावे वाले पार्टी के पत्र पर हस्ताक्षर करने नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि ये सभी बीजेपी के संपर्क में हैं। उधर जेडीएस के भी दो विधायकों के पार्टी की बैठक में शिरकत नहीं करने की खबर है। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक के भी बीजेपी का समर्थन करने की बात सामने आ रही है।

...बीजेपी लगा सकती है ये फॉर्मूला

कर्नाटक का किला जीतने के लिए बीजेपी अंकगणित में संतुलन बनाने में जुटी है। माना जा रहा है कि बीजेपी कांग्रेस के कुछ विधायकों को इस्तीफा देने के लिए राजी कर सकती है। ऐसी स्थिति में बहुमत का आंकड़ा घट जाएगा। फिर निर्दलीय विधायकों की मदद से बीजेपी सरकार बना सकती है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते येदियुरप्पा पहले बहुमत का दावा कर सरकार बनाने की पेशकश करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड