राजनीति

कर्नाटक चुनाव: बसवेश्वर भगवान के गले में नहीं पहुंची शाह की माला, हंस पड़े येदियुरप्पा

कर्नाटक में पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी।
2 min read
• •
Apr 18, 2018
karnataka elections

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। जहां पीएम मोदी लंदन में रहते हुए भी लिंगायत समुदाय के आराध्य बसवेश्वर भगवान को श्रद्धांजलि देंगे, तो दूसरी ओर कर्नाटक पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं होगी।

शाह चूके... येदियुरप्पा ने मारी बाजी
दरअसल बंगलुरू में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा भगवान बसवेश्वर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। मूर्ति काफी ऊंची थी, लिहाजा शाह और येदियुरप्पा क्रेन पर सवार होकर मूर्ति के पास पहुंचे। अमित शाह ने प्रणाम करते हुए माला डाली तो वो भगवान की मूर्ति पर न पहुंच नीचे गिर गई। इसके बाद जब येदियुरप्पा ने माला पहनाई तो वो सीधे बसवेश्वर भगवान के गले में पहुंच गई। इसपर दोनों एक दूसरे को देख मुस्कुरा दिए।

27 मार्च को 224 सीटों के लिए मतदान
चुनाव आयोग ने 27 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा। चुनाव एक ही चरण में होंगे। चुनाव के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी.रावत ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि अधिसूचना की तारीख 17 अप्रेल है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अप्रेल है। नामंकन पत्रों की जांच 25 अप्रेल को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रेल है।

कर्नाटक के रण में बीजेपी-कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस राज्य की सत्ता में है। कांग्रेस के पास 122 व बीजेपी के पास 43 सीटें हैं। भाजपा कर्नाटक को दक्षिण के प्रवेशद्वार के तौर पर देख रही है, जहां वह अपने आधार को बढ़ाना और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा सीटों के लिए अपनी जड़ें जमाना चाहती है। बीजेपी यहां 2008 से 2013 तक सत्ता में रही थी। कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है।

Published on:
18 Apr 2018 05:39 pm
Also Read
View All
10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, क्या श्रीकांत की लगेगी ‘लॉटरी’?

विपक्ष के विरोध मार्च पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप

EC के खिलाफ विपक्ष के मार्च से पहले सीपीआई सांसद का आया बयान, कहा- CEC ने देश को गुमराह किया