राजनीति

सांसद कार्ति चिदंबरम भी हुए Corona Positive, फिर उठाया ये कदम

MP Karti P Chidambaram को भी हुआ Corona, Tweet कर खुद दी जानकारी Amit Shah और BS Yeddyurappa के बाद तीसरे बड़े नेता में हुई संक्रमण की पुष्टि कार्ति ने कहा- मेरे संपर्क में आने वाले सभी करवाएं टेस्ट और Medical Protocol को फॉलो करें
2 min read
Karti Chidambaram Corona Positive
कार्ति चिदंबरम को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। क्या आम क्या खास हर कोई इस घातक वायरस की चपेट में आ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह ( Amit Shah ) में कोरोना संक्रमण पुष्टि के बाद और बड़े नेता कोरोना की चपेट में है। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) से सांसद कार्ति चिदंबरम ( Karti Chidambaram ) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कार्ति चिदंबरम ने खुद ट्वीट के जरिए खुद में कोरोना संक्रमण के पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुझ में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद मैं होम क्वारंटीन ( Home Quarantine ) हो रहा हूं।
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम में कोरोना से संक्रमित हैं।

उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा- मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ( Corona Positive ) आई है। कोरोना के लक्षण हल्के हैं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह है कि मैं होम क्वारनटीम में रहूं।

कार्ति ने लिखा- मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं , मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे भी अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं और सभी जरूरी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करें।

आपको बता दें कि अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच चुकी है। रोजाना देश में 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वयारस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

24 घंटे में तीसरे बड़े नेता संक्रमित
आपको बता दें पिछले 24 घंटे में कार्ति चिदंबरम तीसरे बड़े नेता है जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। उसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।

दोनों ही नेता फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। जहां इनका इलाज चल रहा है। वहीं कार्ति चिदंबरम में हल्के लक्षणों के चलते चिकित्सकों ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक कई वीवीआईपी अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Published on:
03 Aug 2020 01:48 pm
Also Read
View All
‘नहीं मिल रही थी सैलरी, इसलिए छोड़ दी भाजपा’, नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपने के बाद शहजाद पूनावाला ने बताया कारण

जिसके बदौलत AAP ने जीता पंजाब, अब बीजेपी ने उसी को बनाया राष्ट्रीय मंत्री; केजरीवाल का किला ध्वस्त करने के लिए नई रणनीति

मोदी कैबिनेट में देवेंद्र फडणवीस की होगी एंट्री? सीएम ने खुद किया साफ, बोले- लोग चाहते हैं, पर मैं महाराष्ट्र में रहूंगा

Tamil Nadu News: करुणानिधि को बिना सम्मानसूचक शब्द के संबोधित करने पर विवाद, CM विजय ने मांगी माफी

Jharkhand Protest: देवेंद्र महतो ने भूख हड़ताल खत्म करने के बाद हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का क्यों किया धन्यवाद? जानें इसके पीछे की वजह