राजनीति

केरल बाढ़ः लेफ्ट सरकार ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब- चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया

'चीजों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है और मुझे नहीं लगता कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सच हैं।'
2 min read
flood
केरल बाढ़ः लेफ्ट सरकार ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब- चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने राज्य में आई बाढ़ को लेकर विजयन सरकार को निशाने पर लिया था। अब बांध सुरक्षा प्राधिकरण के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस सीएन रामचंद्रन नायर ने उनके आरोपों को खारिज किया है। दरअसल चेन्निथला ने आरोप लगाया था कि सरकार के विभिन्न विभागों की प्रशासनिक लापरवाही के चलते राज्य में बाढ़ के हालात बने हैं। इसके जवाब में नायर ने कहा, 'चीजों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है और मुझे नहीं लगता कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सच हैं।'

ऊर्जा मंत्री ने कहा सभी आरोपों की जांच होगी

केएसईबी के चेयरमैन एनएस पिल्लई ने भी नायर की बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बांधों के गेटों को एक साथ खोल दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि बोर्ड ने समुचित योजना और समन्वय के आधार पर काम किया। पिल्लई ने कहा, 'हम कैसे और क्या काम करते हैं, मैं इसकी सारी जानकारी मुहैया करा सकता हूं। सभी कुछ एक समुचित योजना के अनुसार हुआ।' ऊर्जा मंत्री मणि ने कहा कि सभी आरोपों की जांच की जाएगी।

यह आरोप लगाने का समय नहीं: राजस्व मंत्री

राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन ने कहा कि यह एक दूसरे पर आरोप लगाने का समय नहीं है और इसके स्थान पर हमें सबसे बड़े राहत अभियान की ओर हमारा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। केरल में 1924 के बाद आई अब तक की सबसे प्रलयकारी बाढ़ की वजह से 3000 राहत शिविरों में लाखों लोग रह रहे हैं। 29 मई से शुरू हुई मानसून की बारिश के बाद यहां मृतकों की संख्या करीब 370 तक पहुंच चुकी है।

Published on:
22 Aug 2018 05:05 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद