पूर्णिया। अब तक आपने किसी व्यक्ति के खिलाफ लोगों को थाने में शिकायत करते देखा और सुना होगा लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने गांव के एक बैल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आवेदन पत्र में कहा गया है कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सहबज्जा गांव में इन दिनों एक बैल का आतंक है। मंगलवार को बैल ने ग्रामीण धीरज कुमार यादव (22) को उठाकर कई बार पटक दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक बैल के खिलाफ आवेदन लेकर थाने पहुंच गया।