भोपाल। एक तरफ जहां नेता, लोगों और समाज के हित की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ नेता ऐसे भी होते हैं। जो अपने निजी स्वार्थो के चलते लोगों को परेशान करते है। अपने पावर का गलत इस्तेमाल करते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी मेें सामने आया है। छोला पुलिस ने भाजपा नेता उमाशंकर त्रिपाठी और उनके बेटे रवि त्रिपाठी के खिलाफ अड़ीबाजी और सूदखोरी का प्रकरण दर्ज किया है।