राजनीति

LPG Price Hike: पिछले पांच महीने में कितना महंगा हुआ सिलेंडर, कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर बता दिया किस महीने में कितना बढ़ा

Commercial LPG cylinder price hike: कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले पांच महीने में 1571.50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।
2 min read
Jun 01, 2026
Commercial LPG cylinder price hike
सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

LPG Price Hike: नया महीना शुरू होते ही लोगों को सुबह-सुबह बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा छुटकु LPG सिलेंडर के दाम 11 रुपये का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 810.50 रुपये थी। वहीं सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस (Congress) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

मोदी की वसूली जारी है- कांग्रेस

कांग्रेस ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने लिखा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने चाबुक फिर चलाया। आज कमर्शियल सिलेंडर ₹53.50 रुपए महंगा कर दिया।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि पिछले पांच महीने में कमर्शियल सिलेंडर के कितने दाम बढ़े हैं। पिछले 5 महीने में मोदी ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऐसे बढ़ाए…

  • 1 जून: ₹53.50
  • 1 मई: ₹993
  • 1 अप्रैल: ₹218
  • 7 मार्च: ₹115
  • 1 मार्च: ₹31
  • 1 फरवरी: ₹50
  • 1 जनवरी: ₹111

टोटल: ₹1,571.50

सिर्फ 5 महीने में कमर्शियल सिलेंडर करीब 1,572 रुपए महंगा हो गया और अभी साल खत्म नहीं हुआ है। 

कांग्रेस ने एक नए पोस्ट में लिखा कि 'महंगाई मैन' मोदी ने 5 किलो वाला छोटू LPG सिलेंडर भी महंगा किया। पिछले 1 महीने में छोटू LPG सिलेंडर 272 रुपये महंगा कर दिया गया है। एक जून को 11 रुपये और 1 मई को 261 रुपये की बढ़ोतरी की थी। पहले 'महंगाई मैन' ने जनता को छोटू सिलेंडर खरीदने को कहा, फिर वसूली चालू कर दी।

क्या घरेलू सिलेंडर के दामों में भी हुई बढ़ोतरी?

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 जून सुबह के अपडेट के मुताबिक घरेलू सिलेंडर के दाम (LPG Price Hike) पहले जितने ही हैं।

शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम

शहरघरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (₹)
दिल्ली913.00
मुंबई912.50
जयपुर916.50
रायपुर984.00
भोपाल918.50
पटना1,011.00
कोलकाता939.00
चेन्नई928.50
Updated on:
01 Jun 2026 08:57 am
Published on:
01 Jun 2026 08:57 am
Also Read
View All