राजनीति

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम चरम पर, आदित्य ठाकरे ने विधायकों के साथ रातभर की बैठक

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद CM पद के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता संघर्ष जारी राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार गठन का ऑफर दिए जाने के बाद एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई शिवसेना भी एक्शन मोड में आ गई है। शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है
2 min read
b.png

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता संघर्ष जारी है।

वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भाजपा को सरकार गठन का आॅफर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन को एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है।

भाजपा ने जहां आज यानी रविवार को कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, वहीं शिवसेना भी एक्शन मोड में आ गई है। शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है।

इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने होटल में विधायकों के साथ रातभर बैठक की।

दरअसल, शिवसेना को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर है। यही वजह है कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों को रंग शारदा रिसॉर्ट से मुंबई के मलाड में स्थित द रिट्रीट होटल में शिफ्ट कर दिया है।

इसके साथ ही पार्टी विधायकों पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में आदित्य ठाकरे देर रात विधायकों से मिलने होटल पहुंचे।

आदित्य ठाकरे ने यहां शिवसेना विधायकों के साथ सुबह करीब 5 बजे तक बातचीत की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा को राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का आॅफर दिया है। ऐसे में शिवसेना को होर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है।

वहीं, भाजपा आलाकमान ने रविवार को अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

वहीं, राज्य में जारी इस सियासी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने की बात पूछी है।

Updated on:
10 Nov 2019 09:31 am
Published on:
10 Nov 2019 09:27 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें