राजनीति

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस और NCP को करारा झटका, नाइक और पाटिल करेंगे BJP जॉइन

चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी को करारा झटका कांग्रेस के हर्षवर्धन पाटिल आज होंगे भाजपा में शामिल NCP नेता गणेश नाइक भी करेंगे भाजपा ज्वाइन

2 min read
Sep 11, 2019
,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

आज यानी बुधवार को कांग्रेस और एनसीपी के दो बड़े नेता भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इन नेताओं में हर्षवर्धन पाटिल व गणेश नाइक शामिल हैं।

हर्षवर्धन पाटिल कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं और नाइक एनसीपी के नवी मुंबई के कद्दावर नेता हैं।

दोनों ही नेता महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

हर्षवर्धन पाटिल का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हर्षवर्धन पुणे की इंदपुर सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं।

इसके साथ वह 1995 से 2014 तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे।

तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़े चुके हर्षवर्धन 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेट के टिकट पर लड़े थे।

इसके साथ ही गणेश नाइक मुंबई एनसीपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। गणेश के बेटे संदीप पहले से ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

संदीप अरोली से विधायक हैं। आपको बता दें कि गणेश नाइक महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा कद रखते हैं और लगभग 15 सालों तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सोनिया गांधी से नहीं करेंगे मुलाकात, बैठक टली, कारणों का खुलासा नहीं
Updated on:
11 Sept 2019 11:50 am
Published on:
11 Sept 2019 11:48 am
Also Read
View All