Hindi News / Political / जम्मू-कश्मीर हमारा, अब PoK को वापस लेना मोदी सरकार का अगला एजेंडा: जितेंद्र सिंह
जम्मू-कश्मीर हमारा, अब PoK को वापस लेना मोदी सरकार का अगला एजेंडा: जितेंद्र सिंह
कश्मीर को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान
अगला एजेंडा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना
अपराधी अब सरकार की नजरों से बच कर नहीं निकल सकेंगे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एंटी नेशनल गतिविधियों में लिप्त लोगों को चेतावनी देने हुए कहा कि ऐसे अपराधी अब सरकार की नजरों से बच कर नहीं निकल सकेंगे।
अब उनको राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की कीमत चुकानी होगी। आपको बता दें कि जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से सांसद हैं।
जितेंद्र सिंह ने पीओके बारे में कहा कि यह केवल भाजपा का ही एजेंडा नहीं है, बल्कि 1994 में पीवी नरसिंह राव की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी संसद से इस संकल्प को सर्वसम्मति से पारित कराया था।