23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, मार गिराया लश्कर का आतंकी आसिफ

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, मार गिराया लश्कर का आतंकी आसिफ

जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ लगी बड़ी सफलता सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक खूंखार आतंकी को मार गिराया आतंकियों के साथ इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Sep 2019, 3:16 PM IST

c2.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां सोपोर में एक मुठभेड़ के दौरान ने सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक खूंखार आतंकी को मार गिराया है।

मारे गए आतंकी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है।

आसिफ पर सोपोर में गोलीबारी करने और एक फल व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों को गोली मारने का आरोप था।

चंद्रयान 2: लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में जुटा इसरो, माइनस 200 डिग्री सेल्सियस का क्या होगा असर?

पुलिस जानकारी के अनुसार घायलों में एक छोटी लड़की आसमा जान भी शामिल है। इसके साथ ही उस पर सोपोर में ही एक प्रवासी श्रमिक शफी आलम को भी गोली मारने का आरोप था।

आतंकियों के साथ इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षाबलों का मानना है कि इलाके में अभी कुछ आतंकी भी छिपे हो सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर हमारा, अब PoK को वापस लेना मोदी सरकार का अगला एजेंडा: जितेंद्र सिंह

आपको बता दें कि आर्टिकल 370 और 35ए हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पाक समर्थित आतंकी घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं।

इसके पीछे पाकिस्तान का मकसत विश्व बिरादरी का ध्यान कश्मीर समस्या की ओर आकृषित करना है। हालांकि दुनिया में पाकिस्तान कश्मीर मसले को लेकर बिल्कुल अलग-थलग पड़ गया है।

यहां तक कि इस्लामिक देशों ने भी कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का साथ देने से इनकार कर दिया है।

इसरो ने जारी किया चंद्रयान-2 का लाइव वीडियो-