सिंधिया के समर्थन में कई मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन मे कांग्रेस के मंत्री भी शामिल हैं। वहीं, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिंधिया के समर्थकों ने मांग की है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो पार्टी छोड़ देंगे। वहीं, कमलनाथ सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आ गए हैं। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा था- प्रदेश में संगठन को खड़ा करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। वो युवा हैं और लोगों की बीच उनकी लोकप्रियता है ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहिए।