दरअसल, राष्ट्रीय पोषण माह को आंरभ के कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने कहा- अगर आप बच्चों की देखभाल कर रहे हो तोआप भगवान की पूजा कर रहे हो। पोषण आहार को बेचकर हम पैसे वाला नहीं बनते हैं। मैंने गरीबी देखी है, खेतों में काम करके इस जगह तक पहुंची हूं। अगर भगवान भी आ जाएं तो मैं यह कहने से नहीं डरूंगी कि मुझे सिंधिया ने बनाया है। मेरे भगवान सिंधिया हैं।