कौन पूछेगा महाराज को
इमरती देवी ने कहा- पार्टी के इस फैसले से मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं। पार्टी जाने, महाराज जाने या राहुल गांधी जानें पर मैं इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हूं। अगर महाराज को कोई जिम्मेदारी देनी है तो मध्यप्रदेश में दें महाराष्ट्र में महाराज को कौन पूछेगा। इमरती देवी इस फैसले से बेहद नाराज दिखीं। बता दें कि इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की मंत्री हैं। इससे पहले उन्होंने कमल नाथ सरकार पर भी हमला बोला था।