सीएम ने किया था तलब
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वन मंत्री उमंग सिंघार को तलब किया था। इस दौरान जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और शोभा ओझा समेत कई मंत्री थे। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई हिदायतें दी थीं। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ ने मंत्रियों से अपने विभाग के बारे में ही मीडिया से बात करने को कहा है।