राजनीति

महाराष्ट्र: शिवसेना को समर्थन पर कांग्रेस से चर्चा करेंगे शरद पवार, सावंत के इस्तीफे पर नहीं हुई कोई बात

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के लिए सियासी उलटफेर जारी भाजपा और शिवसेना ने जहां मुख्यमंत्री के कुर्सी बनी प्रतिष्ठा का सवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार किंग मेकर की भूमिका में आ रहे नजर
less than 1 minute read
g.png

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के लिए सियासी उलटफेर जारी है। भाजपा और शिवसेना ने जहां मुख्यमंत्री के कुर्सी को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि शरद पवार अभी अपने पूरे पत्ते नहीं खोल रहे हैं।

यही वजह है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के मंत्री पद से इस्तीफे के सवाल पर शरद पवार ने दो टूक जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि मेरी किसी के इस्तीफे के संबंध में किसी से कोई बात नहीं हुई है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि आज हम कांग्रेस के साथ बातचीत करेंगे।

इस दौरान जो भी भी निर्णय लिया जाना है, उस पर विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि शरद पवार से पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शिवसेना के सामने समर्थन के बदले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंध तोड़ने की शर्त रखी थी।

जिसके क्रम में शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्रीय केबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि सावंत केंद्र सरकार की मोदी केबिनेट में म़ंत्री हैं।

Updated on:
11 Nov 2019 01:19 pm
Published on:
11 Nov 2019 10:28 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें