NCP ने भाजपा के साथ जाने के किया इनकार, शिवसेना को समर्थन पर विचार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद BJP और शिवसेना में सत्ता के लिए संघर्ष जारी
राज्यपाल के सरकार गठन के लिए निमंत्रण देने के बाद BJP ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे
नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में सत्ता के लिए संघर्ष जारी है।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सरकार गठन के लिए निमंत्रण देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने वह भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर भाजपा-शिवसेना सरकार बनाती है, तो हम विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाएंगे।
जबकि सरकार न बनाने की स्थिति में वह कांग्रेस-एनसीपी एक वैकल्पिक सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। मलिक ने कहा कि राज्य में सियासी हालात पर चर्चा करने के लिए 12 नवंबर को अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।