कोश्यारी ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से कहा कि वह इस मामले पर अपने रुख से अवगत कराएं। यद्यपि राजभवन की तरफ से भेजे गए पत्र पर कोई समयसीमा नहीं तय की गई है, लेकिन समझा जाता है कि शिवसेना के पास राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों की संख्या के साथ दावा करने के लिए मुश्किल से 24 घंटे का समय है।