राजनीति

Maharashtra Politics: फडणवीस और राउत की मुलाकात के बाद उद्धव से मिले पवार, निरुपम बोले- धोखा दे सकती है शिवसेना

देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की मुलाकात के बाद Maharashtra Politics में हलचल हुई तेज एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले- कभी भी धोखा दे सकती है शिवसेना
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2020, 7:11 AM IST
Devendra Fadansvi Sanjay raut
देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की मुलाकात के बाद बढ़ी एनसीपी-कांग्रेस की चिंता!

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी ( Maharashtra Politics ) हलचल तेज हो गई है। इन दोनों की मुलाकात ने एनसीपी और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल फडणवीस और राउत की मुलाकात के ठीक एक दिन बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) से मुलाकात की है। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक कयासों का दौर भी शुरू हो गया है।

उधर इन कयासों को कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने बयान से और हवा दे डाली। फडणवीस और राउत की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता ने बड़ा बयान दे डाला है। निरुपम ने आशंका जताई है कि कांग्रेस को कभी धोखा दे सकती है शिवसेना।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गहमा गहमी दिखाई दे रही है। ये सब शुरू हुआ है बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत की मुलाकात के बाद। इन दोनों की मुलाकात ने ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि एनसीपी की भी टेंशन बढ़ा दी है।

इस मुलाकात के ठीक एक दिन बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय भविष्य में अनलॉक और कोविड-19 से निपटने की रणनीति बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो फडणवीस-राउत की मुलाकात को लेकर एनसीपी चीफ ने उद्धव से जानकारी ली है।

कांग्रेस की आशंका
शिवसेना सांसद संजय राउत और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच शनिवार को हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी बड़ी बयान दिया है। निरुपम ने इस मुलाकात को राजनीतिक व्यभिचार करार देते हुए आशंका जताई है कि कांग्रेस ने अपने विचार, धर्म, व्यवहार सबकुछ छोड़कर सत्ता के लिए जिसके साथ भागीदारी की है, वह शिवसेना कांग्रेस को कभी भी धोखा दे सकती है।

यही नहीं कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि कांग्रेस इस सरकार में आकर फंस गई है। निरुपम ने कहा कि कृषि बिल का संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस और एनसीपी ने विरोध किया है, लेकिन शिवसेना चीफ और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका समर्थन किया है।

मुलाकात पर बीजेपी का बयान
आपको बता दें कि शनिवार को संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस के बीच एक होटल में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारा शिवसेना से हाथ मिलाने या फिर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार को गिराने का कोई इरादा नहीं है। ये मुलाकात शिवसेना के मुखपत्र सामना में साक्षात्कार को लेकर की गई थी।

Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान