राजनीति

महाराष्ट्र: शिवसेना ने भाजपा की शायराना अंदाज में की खिंचाई, नए मौसम ने ये एहसान किया…

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बीच BJP और शिवसेना के बीच सत्ता संघर्ष के बीच जुबानी जंग सरकार गठन की रस्साकसी के बीच शिवसेना ने भाजपा पर शायराना अंदाज में तंज कसा है शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर सांकेतिक भाषा में भाजपा को घेरने का प्रयास किया
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 1:46 PM IST
d.png

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बीच भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच सत्ता संघर्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

सरकार गठन की रस्साकसी के बीच शिवसेना ने भाजपा पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। दरअसल, शनिवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर सांकेतिक भाषा में भाजपा को घेरने का प्रयास किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यारों नए मौसम ने ये एहसान किया है, याद मुझे दर्द पुराने नहीं आते।

आपको बता दें कि संजय राउत का यह ट्वीट ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

शिवसना भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से 30 साल पुराना रिश्ता तोड़ चुकी है।

इसके साथ ही शिवसेना ने राज्य में भाजपा के धुर विरोधी माने जाने वाली कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एनसीपी से हाथ मिला लिया है।

महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के बीच शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार का बनना लगभग तय माना जा रहा है।

तीनों दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम को 4 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेगा।

Updated on:
16 Nov 2019, 1:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब