राजनीति

महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी घमासान, भाजपा, शिवसेना के बाद अब NCP को सरकार बनाने का न्यौता

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के लिए शुरू हुआ सियासी संग्राम जारी राज्यपाल कोश्यारी ने NCP को राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया NCP असफल हो जाती है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की आंशका प्रबल हो जाएगी
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 1:15 PM IST
a.png
,,,,

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता के लिए शुरू हुआ सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने चुनाव में सबसे बड़े दल की रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी व दूसरे नंबर की पार्टी शिवसेना के बाद अब शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सोमवार देर शाम राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

राज्यपाल ने एनसीपी को आज यानी मंगलवार रात तक का मौका दिया है। ऐसे में अगर एनसीपी सरकार बनाने में असफल हो जाती है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की आंशका प्रबल हो जाएगी। हालांकि राज्यपाल के पास एनसीपी के बाद कांग्रेस को भी न्यौता देने का विकल्प शेष है।

गौरतलब है कि राज्यपाल के निमंत्रण के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया, जबकि शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त नहीं हो सका और पार्टी नेताओं को राजभवन से खाली हाथ निराश वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बुलावे पर शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे राजभवन पहुंचे थे।

शिवसेना नेताओं के उम्मीद थी कि एनसीपी और कांग्रेस समय रहते अपना समर्थन पत्र राजभवन को फैक्स कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि राजभवन से बाहर आए आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल ने उनका सरकार बनाने का दावा अभी खारिज नहीं किया है।

यही वजह है कि राज्यपाल ने अब राज्य के तीसरे बड़े दल एनसीपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। एनसीपी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने सहयोगियों से बातचीत कर फैसला लेने का समय मांगा है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की ओर से यह शायद अंतिम प्रयास होगा।

ऐसे में अगर एनसीपी सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने लगभग तय है।

Updated on:
12 Nov 2019, 1:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए