राजनीति

Bihar: Sushil Modi का आरोप- Sushant Suicide Case में सहयोग नहीं कर रही Mumbai Police

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस सुशांत केस में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2020, 10:12 PM IST
Bihar: Sushil Modi का आरोप- Sushant Suicide Case में सहयोग नहीं कर रही Mumbai Police
Bihar: Sushil Modi का आरोप- Sushant Suicide Case में सहयोग नहीं कर रही Mumbai Police

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले ( Sushant Singh Rajput suicide case ) को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Actress Rhea Chakraborty ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद बिहार पुलिस ( Bihar Police ) ने इस मामले की नए सिरे से जांच करनी शुरू कर दी। बिहार पुलिस के अफसर मुंबई में जाकर इस केस को खंगाल रहे हैं। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ( Bihar Deputy CM Sushil Kumar Modi ) का बड़ा बयान सामने आया है। सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस सुशांत केस में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है।

बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री मोदी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस की निष्पक्ष जांच में रुकावट उत्पन्न कर रही है। दरअसल, सुशील मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने ट्वीट में आरोप लगाया कि सुशांत डेथ केस में बिहार पुलिस की ओर से की जा रही निष्पक्ष जांच की राह में मुंबई पुलिस रुकावट उत्पन्न कर रही है। हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस अपनी तरफ से कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रही है, लेकिन मुंबई पुलिस इसमें सहयोग नहीं कर रही।

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "मुंबई पुलिस सुशांत की मौत मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है लेकिन मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। भाजपा को लगता है कि इस मामले को अब सीबीआई को सौंप देना चाहिए।" आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित मकान में कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद से सुशांत की मौत को लेकर एक के बाद एक नए तथ्य सामने आर रहे हैं।

दरअसल, सुशांत केस को लेकर बॉलीवुड में एक नई बहर छिड़ गई है। कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने जहां फिल्मी दुनिया में भाई—भतीजावाद का आरोप लगाते हुए बाहरी कलाकारों के शोषण की बात कही है, तो कइयों ने सुशांत की हत्या की आशंका जताई है।

Updated on:
31 Jul 2020, 10:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए