राजनीति

अमित शाह के रस्सी खींचते ही नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस ने साधा निशाना

जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे, तभी तिरंगा खिसक कर नीचे आ गिरा।
2 min read
Aug 15, 2018
National flag
अमित शाह के रस्सी खींचते ही नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस ने साधा निशाना

नई दिल्ली। भारतवर्ष आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने लाल किले से 5वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कई बड़े नेताओं ने अपने आवास व कार्यालयों पर झंडा फहराया। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घट गई जिसको लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए।

दरअसल, जब अमित शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे, तभी तिरंगा खिसक कर नीचे आ गिरा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस घटना को लेकर भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना को वीडियो जारी कर शाह पर निशाना साधा है।

वो देश को क्या संभालेंगे?

इस घटना को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जो लोग देश का झंडा तक नहीं संभाल सकते, वो देश को क्या संभालेंगे? कांग्रेस यहां तक लिखा कि दूसरों को देशभक्ति सिखाने वालों को खुद राष्ट्रगान का तरीका मालूम नहीं है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बड़े नेता अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं। इनमें राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

पीएम मोदी ने को संबोधित किया

वहीं, पीएम मोदी ने देश के 72वें स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लगातार 5वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया है। पीएम ने राजग सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए देश के प्रति समर्पण भाव को उजागर किया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों द्वारा उनके काम को लेकर की जाने वाली आलोचनाओं का जवाब कविताओं के माध्यम से दिया।

Published on:
15 Aug 2018 12:47 pm