राजनीति

सलमान खान के पिता से मिलने पहुंचे नितिन गडकरी, बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने उनके बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।
2 min read
Jun 08, 2018
salman
सलमान खान के पिता से मिलने पहुंचे नितिन गडकरी, बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्ली। भाजपा अपना 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान शुरू कर चुकी है। शुक्रवार को इस अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। मुलाकात के दौरान गडकरी ने सलीम खान से मोदी सरकार के पिछली चार सालों की उपब्लियां शेयर की। इस दौरान सलमान खान भी अपने पिता के साथ मौजूद रहे।

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान

बता दें की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के सांसद व विधायक समेत वरिष्ठ नेता नामचीन शख्सियतों से मिलकर उनको मोदी सरकार की चार साल की उपलब्ध्यिों की जानकारी दे रहे हैं। 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत भाजपा अध्यक्ष ने देश की 50 बड़ी हस्तियों से मिलने का लक्ष्य रखा है। इसी अभियान के अंतर्गत भाजपा अध्यक्ष ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति से भेंट की थी।

एक लाख से अधिक हस्तियों से मिलेंगे भाजपा नेता

पार्टी सूत्रों के अनुसार 'संपर्क फॉर समर्थन' के अंतर्गत केंद्रीय मंत्रियों समेत विभिन्न राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम देश की जानी-मानी हस्तियों से मिलकर उनको मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इसके अलावा भाजपा हाईकमान ने पार्टी के 4000 वरिष्ठ नेताओं को भी एक लाख से अधिक जाने-माने लोगों से मिलने का टारगेट दिया है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता उस शख्सियत के घर जाकर उससे भेंट करते हैं और उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल संबंधी उपलब्धियों की जानकारी देतें हैं।

Published on:
08 Jun 2018 02:01 pm