सलमान के पिता भी हैं धोनी के फैन
इसके अलावा सलमान ने कहा, ''मेरे पिता का मानना है कि धोनी भारतीय इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। शांत दिमान, सकारात्मक ऊर्जा, कोई खराब जश्न नहीं मनाना। वह मैदान पर अपनी साख बरकरार रखते हैं। क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और धोनी इसे बरकरार रखते हैं।'' सलमान और धोनी अच्छे दोस्त हैं। दिसंबर में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को अपने घर बुलाया था। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में भी धोनी सलमान से मिले थे।