दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अमित शाह ने पुरी में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी की पूजा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) दो दिवसीय ओडिशा ( Odisha ) दौरे पर हैं। अमित शाह ने शनिवार सुबह-सुबह श्रीक्षेत्र धाम पुरी पहुंचकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी ( Shree Jagannath Temple ) की पूजा अर्चना की।
इस दौरान अमित शाह के साथ तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ( Union Ministers Dharmendra Pradhan ) , प्रताप षड़ंगी ( Pratap Chandra Sarangi ) एवं प्रहलाद सिंह पटेल ने भी महाप्रभु के दर्शन किए।
अमित शाह के साथ महाप्रभु के दर्शन करने वालों में भाजपा के ओडिशा राज्य प्रभारी अरुण सिंह, अध्यक्ष समीर महंती और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।
भाजपा के राज्य अध्यक्ष समीर महंती ने जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह निर्जल ही महाप्रभु के दर्शन किए।
महाप्रभु सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। फिलहसल श्री मंदिर के आसपास सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।
अमित शाह महाप्रभु के दर्शन करने के एक बार फिर भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। भुवनेश्वर में उन्होंने महाप्रभु श्रीलिंगराज के दर्शन किए।
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि नागरिकता कानून पर दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराया है यह कानून नागरिकता लेने का नहीं है, नागरिकता देने का है।
उन्होंने कहा कि नागरिकता उन लोगों को दी जाएगी जो विभाजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह गए थे जिसमें हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी शामिल हैं।