राजनीति

जनता का फीडबैक तय करेगा 2019 में विधायकों और सांसदों का सियासी भविष्य, पीएम ने नमो ऐप पर शुरू किया अभियान

पीएम मोदी इसके अलावा विभागीय योजनाओं को लेकर जनता से जनता की सीधी प्रतिक्रिया जान रहे हैं।
2 min read
Namo
जनता का फीडबैक तय करेगा 2019 में विधायकों और सांसदों का सियासी भविष्य, पीएम ने नमो ऐप पर शुरू किया अभियान

नई दिल्ली। मिशन 2019 की तैयारी को लेकर पीएम मोदी ने नई रणनीति पर काम करना शुरू किया है। इसके लिए मोदी ने नमो ऐप का सहारा लिया है। जानकारी के अनुसार पीएम नमो ऐप की माध्यम से न केवल भाजपा के सांसदों और विधायकों से सीधा जुड़ेंगे, बल्कि उनसे उनकी योजनाओं और कामकाज का हिसाब-किताब भी लेंगे।। यही ने विधायकों और सासंदों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर भी उनका भविष्य तय किया जाएगा। दरअसल, पीएम पार्टी के अब नमो ऐप पर विधायकों और सासंदों के काम-काज पर नजर रखेंगे।

टिकट वितरण में होगी बड़ी भूमिका

दरअसल, अगले साल होने वाले आम चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर पीएम मोदी ने नमो ऐप का सहारा लिया है। माना जा रहा है कि टिकट वितरण के समय इस दौरान आए फीडबैक को आधार बनाया जाएगा। यही ने पीएम मोदी इसके अलावा विभागीय योजनाओं को लेकर जनता से उनकी सीधी प्रतिक्रिया जान रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले माह पीएम मोदी ने अपने चार वर्षीय कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज को लेकर जनता से फीडबैक मांगा था।

नमो ऐप पर जनता से पूछे गए सवाल:

1. आपके प्रदेश में और क्षेत्र में भाजपा के 3 सबसे लोकप्रिया नेताओं के नाम क्या हैं?
2. अपने क्षेत्र के विधायकों और सांसदों के काम-काज से आप कितने संतुष्ट हैं?
3. सरकार के कार्यशैली को लेकर आपकी राय क्या है?

4. केंद्र सरकार के अलावा जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां की तीन ऐसी पॉलिसी जो आपके क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चित रही?

Published on:
02 Jun 2018 04:16 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश