राजनीति

पीएम मोदी की उत्तराखंड यात्रा पर विवाद, TMC और TDP ने कहा- ये आचार संहिता का उल्लंघन

पीएम मोदी ने की केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में पूजा दो दिन से मीडिया की सुर्खियों में है मोदी की उत्तराखंड यात्रा केदारनाथ में गुफा में मोदी ने गुजारी रात
2 min read
• •
May 19, 2019
PM Modi in Kedarnath
पीएम मोदी की उत्तराखंड यात्रा पर विवाद, TMC और TDP ने कहा- ये आचार संहिता का उल्लंघन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) की उत्तराखंड की 'विशुद्ध आध्यात्मिक' यात्रा पर सियासत के बादल मंडराने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस ( Trinamool Congress ) और टीडीपी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। टीएमसी ने चुनाव के दिन आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रविवार को चुनाव आयोग ( Election Commission ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद यात्रा क्यों: टीएमसी

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान 17 मई शाम छह बजे समाप्त हो गया। लेकिन, नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया ने पिछले दो दिनों में व्यापक स्तर पर कवर किया। यह आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। आयोग को लिखे पत्र में कहा गया कि मोदी ने वहां घोषणा की और कहा कि केदार मंदिर के लिए मास्टर प्लान तैयार है। उन्होंने केदारनाथ में जनता और मीडिया कर्मियों से बात की। यह नैतिक रूप से बिल्कुल गलत है।

चुनाव आयोग को मोदी की यात्रा पर नजर रखने की जरुरत: नायडू

वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। टीडीपी चीफ ने कहा कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी इस यात्रा में मीडिया से बात कर रहे हैं, जो सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग को इसपर ध्यान देने की जरुरत है।

दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने केदारनाथ के बाद रविवार को चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री के पूजन के दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। इससे पहले यानि शनिवार को वे केदाननाथ में एक गुफा के अंदर ध्यान करने के बाद आज सुबह केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे।

Published on:
19 May 2019 04:53 pm
Also Read
View All
Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा